Bima Sakhi Yojana: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बीमा सखी योजना 2025-26 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा क्षेत्र में नौकरी का अवसर दिया जा रहा है, जिसके माध्यम से वे न केवल आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं बल्कि अपने करियर की नई शुरुआत भी कर सकती हैं। चयनित महिलाओं को LIC एजेंट बनाया जाएगा और सरकार की ओर से महीने के आधार पर आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। Bima Sakhi Yojana 2025-26 उन महिलाओं के लिए शानदार मौका है जो आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहती हैं। 3 वर्ष तक मिलने वाली मासिक सहायता व बीमा एजेंट के रूप में कमीशन आधारित आय मिलकर महिलाओं के लिए यह योजना एक मजबूत करियर विकल्प बन सकती है। यदि आप पात्र हैं तो जल्द आवेदन करें और अपनी नई शुरुआत करें।
Bima Sakhi Yojana
बीमा सखी योजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले वर्ष ₹7000 प्रति माह, दूसरे वर्ष ₹6000 प्रति माह और तीसरे वर्ष ₹5000 प्रति माह तक सहायता प्रदान की जाएगी। यानी कुल 3 वर्षों तक मासिक आर्थिक समर्थन के साथ बीमा क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। अगर आप गृहणी हैं, पढ़ी-लिखी हैं या नौकरी की तलाश में हैं, तो यह योजना आपके लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
बीमा सखी योजना क्या है?
बीमा सखी योजना एक रोजगार आधारित कार्यक्रम है जिसके माध्यम से महिला उम्मीदवारों को LIC द्वारा प्रशिक्षण देकर बीमा एजेंट बनाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं अपने क्षेत्र में बीमा संबंधी सेवाएँ प्रदान करेंगी और पॉलिसी बेचकर कमीशन भी कमा सकेंगी। इस प्रकार यह योजना महिलाओं को आय, रोजगार और करियर का स्थायी विकल्प उपलब्ध कराती है।
LIC बीमा सखी योजना का उद्देश्य
देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना
बीमा सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना
महिलाओं को प्रशिक्षण देकर LIC एजेंट के रूप में स्थापित करना
सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में एक लाख से अधिक महिलाओं को बीमा सखी के रूप में जोड़ा जाए।
बीमा सखी योजना के लाभ
1st Year-₹7000 प्रतिमाह
2nd Year-₹6000 प्रतिमाह
3rd Year-₹5000 प्रतिमाह
LIC द्वारा फ्री प्रशिक्षण व स्किल डेवलपमेंट
महिलाओं को LIC एजेंट बनकर कमाई का अवसर
ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता
आत्मनिर्भर बनने के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म
सिखने के बाद महिलाएं पॉलिसी बेचकर कमीशन आधारित अतिरिक्त आय भी कमा सकती हैं।
बीमा सखी बनने के लिए पात्रता (Eligibility)
बीमा सखी बनने के लिए महिला को निम्न शर्तों को पूरा करना होगा:-
आवेदक महिला होनी चाहिए
न्यूनतम 10वीं पास
उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक
भारत की स्थायी निवासी
ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी
बैंक खाता और मोबाइल नंबर अनिवार्य
LIC बीमा सखी के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
LIC Bima Sakhi बनने के लिए आवश्यक दस्तावेज:- आधार कार्ड, 10वीं की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
बीमा सखी योजना में आवेदन कैसे करें?
Bima Sakhi Yojana Online Apply Process बीमा सखी बनने के लिए महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी:-
सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ- licindia.in
होमपेज पर Bima Sakhi Application विकल्प चुनें
ऑनलाइन फॉर्म खोलें और आवश्यक जानकारी ध्यान से भरें
मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
फॉर्म सबमिट कर रसीद डाउनलोड कर लें
आगे चयन और प्रशिक्षण से संबंधित सूचना आपको ईमेल/मोबाइल पर मिलेगी
यदि ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध न हो तो नजदीकी LIC ऑफिस/डेवलपमेंट ऑफिसर से संपर्क कर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है।



