घर बैठे बदलें आधार कार्ड की फोटो 2 आसान तरीके Aadhar Card Photo Change Process @uidai.gov.in

Aadhar Card Photo Change Process: अगर आपके आधार कार्ड में लगी फोटो पुरानी या पहचान के लायक नहीं रह गई है, और आप नई फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। Aadhar Card Photo Change Process 2025-26 UIDAI ने आधार अपडेट प्रक्रिया को पहले से काफी सरल बना दिया है। अब आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर फोटो अपडेट करवा सकते हैं, और चाहें तो ऑफलाइन सेंटर जाकर तुरंत फोटो बदलवा सकते हैं। इस लेख में हम आपको दोनों तरीकों को आसान भाषा में स्टेप-बाय-स्टेप समझा रहे हैं।

Aadhar Card Photo Change Process

आधार फोटो बदलने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अब काफी सरल हो चुकी है। अगर पहचान में दिक्कत आती है या फोटो पुरानी है तो तुरंत अपडेट करवाना बेहतर है। अपॉइंटमेंट बुक करके जाएं तो समय और मेहनत दोनों बचेंगे। आपकी सुविधा के अनुसार आप ऑनलाइन या ऑफ़लाइन किसी भी माध्यम से फोटो बदलवा सकते हैं।

आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलें?

Aadhar Card Photo Update आधार कार्ड पर पुरानी या स्पष्ट नज़र न आने वाली फोटो से पहचान में दिक्कत हो रही है? अब इसे अपडेट कराना पहले से आसान है। UIDAI ने सिस्टम सरल किया है, जिसके तहत ऑनलाइन Appointment बुक कर नजदीकी आधार केंद्र जाकर नई फोटो अपडेट करवाई जा सकती है। केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद नई फोटो वहीं क्लिक की जाती है, और अपडेट प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है। इसके लिए शुल्क लगभग ₹100 रखा गया है। अपडेट स्टेटस आप बाद में UIDAI वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

आधार कार्ड क्या है और फोटो अपडेट क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड भारत सरकार की ओर से जारी किया गया एक यूनिक पहचान दस्तावेज है जिसमें नाम, जन्मतिथि, पता, बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आंख की स्कैन) और फोटो जैसी जानकारी दर्ज होती है। कई सरकारी योजनाओं, बैंकिंग कार्यों और पहचान प्रमाण के लिए आधार कार्ड होना आवश्यक है। यदि आधार में फोटो बहुत पुरानी है या पहचान में परेशानी होती है, तो फोटो अपडेट करवाना जरूरी हो जाता है, जिससे सत्यापन में समस्या न हो।

Aadhar Photo Change करने के दो आसान तरीके

UIDAI के अनुसार आधार कार्ड में फोटो अपडेट करने के दो आधिकारिक तरीके हैं:-

Online Appointment Book करके फोटो अपडेट

सीधे ऑफ़लाइन आधार सेवा केंद्र जाकर फोटो अपडेट

 Aadhar Card Photo Change Online

इस प्रक्रिया में आधा काम घर बैठे ऑनलाइन होता है और फोटो क्लिक कराने के लिए सिर्फ कुछ मिनट के लिए सेंटर जाना पड़ता है। सबसे आसान और समय बचाने वाला तरीका यही है। आधार कार्ड की फोटो ऑनलाइन कैसे बदलें? ऑनलाइन प्रक्रिया इस प्रकार है:-

UIDAI की वेबसाइट ओपन करें: uidai.gov.in

Book Appointment सेक्शन पर जाएं

मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा भरें और Send OTP करें

OTP वेरिफाई कर Update Aadhar चुनें

आधार नंबर व नाम भरें

अपडेट ऑप्शन में Biometrics/Photo Update सिलेक्ट करें

Terms स्वीकार करें और Submit करें

अब फिर से Book Appointment ऑप्शन में जाएं

State, District, Post Office, City चुनकर नजदीकी केंद्र से स्लॉट बुक करें

तारीख और समय चुनें, ₹100 फीस दिखाई देगी- Confirm करें

अपॉइंटमेंट रिसीट डाउनलोड कर प्रिंट निकालें

तय समय पर सेंटर जाएं, फोटो क्लिक करवाएं

6-7 दिनों में फोटो अपडेट हो जाएगा

लाइन में लगने की जरूरत नहीं, सिर्फ अपॉइंटमेंट के समय जाना है।

Aadhar Card Photo Change Offline

अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं करना चाहते तो सीधे सेवा केंद्र जाकर भी अपडेट संभव है। आधार कार्ड की फोटो ऑफलाइन कैसे बदलें? ऑफलाइन प्रक्रिया:-

नजदीकी Aadhaar Seva Kendra/ पोस्ट ऑफिस/ बैंक जाएं

आधार अपडेट फॉर्म लें और सावधानी से भरें

अपडेट ऑप्शन में Biometrics/Photo चुनें

बारी आने पर फोटो लिया जाएगा

₹100 फीस जमा करें

6-7 दिन में नया फोटो अपडेट हो जाएगा

आधार कार्ड फोटो अपडेट के बाद डाउनलोड कैसे करें?

UIDAI वेबसाइट पर जाएं

My Aadhaar- Download Aadhaar पर क्लिक करें

आधार नंबर व कैप्चा डालें, OTP वेरिफाई करें

Verify & Download करें

नया आधार PDF में डाउनलोड हो जाएगा

आधार कार्ड फोटो अपडेट से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

फोटो अपडेट करने के लिए कोई डॉक्यूमेंट जरूरी नहीं, सिर्फ आधार साथ रखें

पूरी तरह ऑनलाइन फोटो बदला नहीं जा सकता-सेंटर जाकर फोटो लेना अनिवार्य है

अपडेट को UIDAI में 7-90 दिन तक लग सकते हैं, लेकिन आमतौर पर जल्दी हो जाता है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group