ड्राइविंग लाइसेंस अब बिना RTO जाएं सिर्फ आधार से घर बैठे बनाएं Driving License Online Apply @parivahan.gov.in

Driving License Online Apply: भारत में सार्वजनिक सड़कों पर वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) अनिवार्य है। Driving License Online Apply यदि आप बिना लाइसेंस वाहन चलाते हैं, तो चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। इसलिए जैसे ही आपकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो, आप ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं यदि आपकी उम्र 16 वर्ष है, तो आप बिना गियर वाली स्कूटी/बाइक (50cc तक) के लिए अभिभावक की सहमति के साथ लाइसेंस बनवा सकते हैं। पहले लोगों को लाइसेंस के लिए RTO ऑफिस में लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं, लेकिन अब सरकार ने प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। अब आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से पूरा आवेदन कर सकते हैं।

Driving License Online Apply

आजकल सड़क सुरक्षा को देखते हुए सरकार ड्राइविंग लाइसेंस नियमों को और सख्त कर रही है। बिना DL वाहन चलाना न सिर्फ जुर्माना बढ़ा सकता है बल्कि दुर्घटना की स्थिति में बीमा क्लेम भी अमान्य हो सकता है। ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना सिर्फ कानून का पालन नहीं, बल्कि आपकी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अब आपको घंटों RTO में खड़े होने की ज़रूरत नहीं-सिर्फ कुछ डॉक्युमेंट और बेसिक स्टेप्स फॉलो कर आप घर बैठे ही आवेदन कर सकते हैं, वो भी कुछ ही मिनटों में।

ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े महत्वपूर्ण नियम

बिना वैध DL के वाहन चलाना कानूनी अपराध है, पकड़े जाने पर भारी जुर्माना लग सकता है।

लर्नर लाइसेंस के दौरान वाहन पर आगे-पीछे “L” साइन लगाना अनिवार्य है।

Learner License बनने के 30 दिन बाद ही Permanent DL टेस्ट दिया जा सकता है

नाबालिग वाहन चलाते पकड़े जाने पर चालक के साथ गाड़ी मालिक/अभिभावक पर भी कार्रवाई होती है

ड्राइविंग के समय DL, RC, Insurance, PUC Certificate साथ रखना जरूरी।

सीट बेल्ट/हेलमेट का उपयोग अनिवार्य, नियम तोड़ने पर चालान।

शराब पीकर वाहन चलाना प्रतिबंधित है, नियम तोड़ने पर लाइसेंस तक रद्द हो सकता है।

लाइसेंस की वैधता समाप्त होने पर नवीनीकरण कराना जरूरी है, लेट होने पर पेनल्टी लग सकती है।

ड्राइविंग लाइसेंस कौन बनवा सकता है?

यदि आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ये शर्तें जरूरी हैं:-

भारतीय नागरिक होना चाहिए

उम्र 18+ हो (गियर वाहन हेतु)

16+ उम्र होने पर बिना गियर वाहन लाइसेंस संभव (अभिभावक की अनुमति जरूरी)

ट्रैफिक नियमों की जानकारी होनी चाहिए

मानसिक व शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी

Driving License (DL) की फीस कितनी है?

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस प्रोसेस के अनुसार अलग-अलग निर्धारित है। लर्नर लाइसेंस के लिए ₹150 रुपये का शुल्क लिया जाता है, जबकि परीक्षण (Test Fee) के लिए ₹300 रुपये देने होते हैं। Permanent Driving License जारी होने पर ₹200 रुपये शुल्क लागू होता है। यदि किसी कारण लाइसेंस खो जाए तो डुप्लीकेट DL भी ₹200 रुपये में मिल सकता है। पते में बदलाव करवाने पर भी ₹200 रुपये का शुल्क लगेगा। अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बनवाने के लिए शुल्क ₹1000 रुपये निर्धारित है। ध्यान रहे कि यह शुल्क अलग-अलग राज्यों में थोड़ा ज्यादा या कम हो सकता है।

ड्राइविंग लाइसेंस कितने प्रकार के होते हैं?

भारत में ड्राइविंग लाइसेंस चार मुख्य श्रेणियों में जारी किए जाते हैं। आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि किस प्रकार का लाइसेंस आपकी जरूरत के अनुसार सही है:-

1. Learner License (LL)-ड्राइविंग सीखने के लिए पहला लाइसेंस
वाहन चलाने की शुरुआत यहीं से होती है। यह अस्थायी लाइसेंस होता है, जिसकी वैधता 6 महीने होती है। इस अवधि में आवेदक को ड्राइविंग व ट्रैफिक नियमों की जानकारी सीखने का मौका मिलता है। इसके बाद ही Permanent License के लिए आवेदन किया जा सकता है।

2. Permanent Driving License (DL)-टेस्ट पास करने के बाद जारी होने वाला असली लाइसेंस
लर्नर लाइसेंस अवधि में ड्राइविंग स्किल और नियमों का ज्ञान प्राप्त करने के बाद आरटीओ टेस्ट पास करना होता है। टेस्ट सफल होने पर आवेदक को स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है, जिसकी मदद से वह सार्वजनिक सड़कों पर वाहन चला सकता है।

3. Commercial Driving License-व्यावसायिक वाहनों के लिए आवश्यक
यदि आप ट्रक, बस, टैक्सी, ऑटो, पिकअप या किसी भी व्यावसायिक वाहन को चलाकर कमाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस लेना अनिवार्य है। इसमें अतिरिक्त डॉक्यूमेंट व मेडिकल फिटनेस की भी जरूरत होती है।

4. International Driving Permit (IDP)-विदेश में वाहन चलाने की सुविधा
जो लोग विदेश यात्रा, नौकरी या अध्ययन के लिए जाते हैं और वहां वाहन चलाना चाहते हैं, उनके लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट जारी किया जाता है। यह वैध लाइसेंस रखने वालों को विदेश में कानूनी रूप से ड्राइविंग की अनुमति देता है।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेज़

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार रखना आवश्यक है। पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड किसी एक का उपयोग किया जा सकता है। पता प्रमाण हेतु आधार कार्ड, बिजली बिल, राशन कार्ड या पासपोर्ट मान्य माने जाते हैं। वहीं उम्र प्रमाण के लिए जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट या पैन कार्ड प्रस्तुत किया जा सकता है। साथ ही आवेदन के समय पासपोर्ट साइज की 4 फोटो भी अनिवार्य है।

ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस कैसे बनवाएं?

अब लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन घर बैठे मिल सकता है। तरीका इस प्रकार है:-

परिवहन की वेबसाइट खोलें-parivahan.gov.in

Drivers/Learners License पर क्लिक करें

अपना State (राज्य) चुनें

Apply for Learner License- Continue पर क्लिक

कैटेगरी सेलेक्ट करें

Aadhaar Authentication चुनें और OTP वेरिफाई करें

फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें

फीस ऑनलाइन भरें

आपका LL आवेदन पूरा हो जाएगा

Learner License Test Online कैसे दें?

सबसे पहले लर्नर लाइसेंस टेस्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें:- sarathi.parivahan.gov.in

इसके बाद  Online LL Test (STALL) विकल्प चुनें

फिर Application Number + DOB + Password डालें

10-15 मिनट का टेस्ट दें

पास होने पर L-Licence डाउनलोड कर सकेंगे

टेस्ट मुख्यतः ट्रैफिक संकेत, सड़क नियम, सेफ ड्राइविंग पर आधारित होता है।

ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं?

Driving License Online Apply Process अगर आपका Learner License (LL) बन चुका है और अब आप Permanent Driving License प्राप्त करना चाहते हैं, तो प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान हो चुकी है। अब बिना दलाल, बिना चक्कर लगाए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, केवल तय दिन पर RTO में ड्राइविंग टेस्ट देना होगा।

सबसे पहले सारथी परिवहन पोर्टल पर जाएं- sarathi.parivahan.gov.in

होमपेज पर Apply for Driving License विकल्प चुनें।

अब अपना Learner License नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।

एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा- सभी जानकारी सही-सही भरें।

मांगे गए आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें

इसके बाद Driving Test के लिए Slot Book करें -जिस तारीख पर आप टेस्ट दे सकें वही तारीख चुनें।

अब ऑनलाइन Fee Payment पूरा करें

तय की गई तारीख को RTO ऑफिस पहुंचकर ड्राइविंग टेस्ट दें

टेस्ट पास होते ही आपका Permanent Driving License जारी हो जाएगा, जिसे कुछ ही दिनों में पोस्ट से घर भेज दिया जाता है या ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group